कोहरे के चलते कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन घायल
लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर थाना लोधा के पास घने कोहरा के चलते कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बमुश्किल शीशा तोड़कर घायलो को बाहर निकलवाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा जट्टारी निवासी निजामुद्दीन पुत्र काले खां अपने साथ वसीम सरफराज के पास कार से अलीगढ़ से जट्टारी जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार अलीगढ़-पलवल मार्ग पर थाना लोधा के पास पहुंची, तभी घने कोहरे के चलते उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक कार के नीचे दब गए। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निलवाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
