मोदी सबका साथ मांगते हैं, लेकिन सबका विकास नहीं करते
इगलास। तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को भाकियू हरपाल गुट ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री, कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ तो मांगते हैं लेकिन सबका विकास नहीं करते हैं।
अपनी पार्टी के नेताओं को तो ईमानदार मानते हैं लेकिन सत्तासीन रहे नेताओं को ईमानदार नहीं मानते। उन्होंने सवाल उठाया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, ईमानदार किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न क्यों नहीं दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री का 23 दिसंबर को किसान घाट न जाना उनके भेदभाव को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर सत्यपाल सिंह, गुलशन कुमार, जयपाल सिंह, सुखबीर सिंह, राजेंद्र शर्मा, विजेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, विनोद शर्मा, जतन चौधरी, अखिलेश कुमार, सचिन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
