घर में खड़ी कार में लगाई आग
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव मड़ौरा में एक घर में खड़ी कार में आग लग गई। पीड़िता ने गांव के ही दो लोगों पर कार में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की है।
गांव मड़ौरा निवासी मनोरमा पुत्री बद्रीप्रसाद का कहना है कि उसके घर में अल्टो कार खड़ी हुई थी। विगत 23 जनवरी की रात्रि करीब तीन बजे वह जगी तो गांव के ही विकास पुत्र रनवीर व शशि पुत्री प्रताप को दीवार से कूदकर भागते हुए देखा। इन्होंने घर में खड़ी कार में आग लगा दी थी। इस संबंध में तुरंत फायर 112 नंबर पर काल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाया। पीड़िता ने बताया कि कार के साथ ही बुग्गी के टायर भी जल गए। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि घटना के संबंध में आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।
विज्ञापन
