सुभाष चंद्र बोस जयंती व अलंकरण समारोह का आयोजन
इगलास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा कस्बा के यूनिवर्सल काॅलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती व अलंकरण समारोह का आयोजन किया। वक्ताओं ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें दृढ़ता का सच्चा प्रतीक बताया। युवाओं से नेताजी के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया गया। वहीं पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण समाज को विकास के रास्ते पर चलना है तो राजनीति में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। राजनीति की चाबी के बिना समाज के उत्थान का ताला नहीं खोला जा सकता।
वहीं कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, राष्ट्रीय ब्रामस के जिलाध्यक्ष जेसी शर्मा, बीएल शर्मा, बार अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, हरिशंकर दीक्षित, मदन शर्मा आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम के आयोजन में तहसील अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कौशिक, गोकुल चंद कटारा, उमेश उपाध्याय, कालीचरण गौड़, सूरजपाल कटारा का सहयोग रहा। अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा व संचालन डाॅ. नृपतिदेव भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर समाज सेवी हरीश शर्मा, पूरन शर्मा, रजत उपाध्याय, गोपाल गौड़, सागर समाधिया, अशोक वशिष्ठ, मुकेश नगाइच, महावीर प्रसाद कौशिक, नथाराम पाठक, राजपाल शर्मा, नागेंद्र शर्मा आदि थे।