किसान मोर्चा का 48 वें दिन भी धरना जारी
इगलास। गौंडा क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गांव ढांड पर चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन 48 वें दिन भी जारी रहा। रविवार को कन्हैयालाल, वीर सिंह, रामवीर सिंह, सतवीर सिंह, धर्मपाल सिंह तीसरे दिन क्रमिक अनशन पर बैठे। धरना संयोजक व किसान नेता रामबाबू कटैलिया ने कहा हमारा क्रमिक अनशन 31 जनवरी तक रहेगा। इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलने तक संयुक्त किसान मोर्चा का धरना जारी रहेगा।