रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आईटीबीपी जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

- लेह लद्​दाख में ड्यूटी के दौरान हो गए थे गंभीर घायल, उपचार के दौरान हुई मौत

इगलास। क्षेत्र के छैंछऊ के आईटीवीपी के जवान की मौत हो गई। उनकी तैनाती लेह लद्​दाख में थी। जहां पर वह वर्फ से फिसलकर घायल हो गए थे। जिन्हें साथी जवानों ने सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को सैनिक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। जहां पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम विदाई दी।गांव छैंछऊ निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र जानकी प्रसाद भारतीय तिब्बत पुलिस (आईटीबीपी) में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती लेह लद्दाख में थी। चार दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान वह बर्फ से फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा ऊंचाई पर होने के चलते उन्हें अस्पताल पहुंचाने में समय लग गया। उन्हें उपचार काे चंडीगढ़ में सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर गुरुवार को उनकी मौत हो गई। जानकारी होते ही जवान के गांव में कोहराम मच गया।शुक्रवार को जवान के पार्थिव शरीर को बड़ी संख्या में ग्रामीण गोरई गांव से तिरंगा यात्रा के साथ गांव लेकर पहुंचे। जहां पर एसडीएम महिमा राजपूत, सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह समेत अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं आईटीबीपी के जवानों ने अपने शस्त्र झुका कर उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दाैरान ग्रामीणों ने भारत माता की जय, योगेंद्र सिंह अमर रहे के जयघोष किए।

योगेंद्र पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मृत्यु से मां, पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। ग्रामीण होरीलाल शर्मा सहित अन्य लोगों ने गांव में योगेंद्र सिंह की याद में स्टेडियम बनवाए जाने की मांग प्रशासन से की है। जिससे वहां बच्चे सेना व अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती होने की तैयारी कर सकें।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!