भाई से वीडियो काल पर बात करते हुए युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
इगलास। गौंडा थाना क्षेत्र के गांव नयावास में एक युवक युवक ने अपने भाई से वीडियो कॉल पर बात करते हुए खुद के गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मथुरा के थाना सुरीर के गांव भालई निवासी प्रदीप उर्फ आरब पुत्र भूरा उर्फ रामकुमार गुरुवार को चचेरे भाई कश्मीरा सिंह पुत्र राधा चरण व आदित्य चौधरी के साथ गौंड़ा आया था। बताया जाता है तीनों ने शराब का सेवन किया और गांव नयावास स्थित एक होटल पर खाना खाने चले गए।
यहां प्रदीप ने चचेरे भाई कश्मीरा के मोबाइल से छोटे भाई गोपाल को वीडियो काॅल करते हुए कहा कि मैं परिवार को अब तक बहुत कष्ट देता हुआ आया हूं, अब तुम्हें कोई भी कष्ट नहीं दूंगा। सारी गलतियों की माफी मांगते हुए आखिरी काॅल कर रहा हूं। यह बातें करते हुए पिस्तौल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
सीओ डा. केजी सिंह ने बताया कि नहर की पटरी पर पुलिस को शव पड़ा हुआ मिला था। परिजन को सूचना दी गई थी। परिजनों ने बताया है कि युवक शराब का आदी थी और उसने वीडियो काॅल पर बात करते हुए खद को गाेली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की दो वर्ष पहले शादी हुई थी, लेकिन पत्नी से तलाक हो चुका है। इसके बाद से ही वह नशे का आदी हो गया था। पिता परिवार के साथ पंजाब के अमृतसर में रहते हैं और वहां मंदिर के पुजारी है। युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। चार दिन पहले ही गांव आया था।