रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सोमना स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

गभाना। सोमना रेलवे स्टेशन के पास डेडीकेट फ्रेट कारीडोर पर किसी मालगाड़ी की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस मृतक की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नही हो सकी है। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह डीएफसी लाइन पर एक अधेड़ का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि अधेड़ की उम्र करीब 58 वर्ष है, जबकि नीले व सफेद चैक की शर्ट, नीले, सफेद व लाल रंग का स्वेटर तथा भूरे रंग की पाजामी पहन रखी हैं। उन्होंने बताया कि अधेड़ की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!