कॉलेज लौट रही छात्रा से नामजद ने की छेड़छाड़
गभाना। सोमना स्टेशन के पास कॉलेज से पढ़कर घर लौट रही छात्रा से नामजद आरोपी ने छेड़छाड़ कर डाली। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट कर डाली और धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कस्बा के एक मोहल्ला के रहने वाली छात्रा की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार शाम को उसकी बेटी अलीगढ़ के एक कॉलेज से पढ़़कर घर आ रही थी। तभी सोमना रेलवे स्टेशन के पास कस्बा निवासी एक युवक ने बुरी नीयत से बेटी का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने बेटी के साथ मारपीट कर डाली। बेटी को उसकी सहेली ने अन्य लोगों की मदद से आरोपी से बचाया। जिस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।