रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

घर में किशोरी के साथ मारपीट व छेड़छाड़

गभाना। क्षेत्र के एक गांव में नामजद युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर पर आरोपी ने किशोरी व उसकी भाभियों के साथ मारपीट भी कर डाली।

मामले में किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव का ही रिंकू उसकी बेटी के साथ आए दिन छेड़खानी करता है। मंगलवार शाम को रिंकू गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आया और तोड़-फोड़ करने लगा। इस दौरान आरोपी उसकी बेटी से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बेटी व दोनों बहुओं के साथ मारपीट कर डाली। आरोपी बेटी को अपने साथ रखने की बात कहने लगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!