रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

श्यामपुर में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

गभाना। आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करने वाली सत्यमन मानव सेवा संस्था के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने अपनी शादी की 41 वीं वर्षगांठ पर गांव श्यामपुर में रक्तदान शिविर आयोजन कराया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ एसडीएम हीरालाल सैनी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, इससे किसी भी जरूरतमंद की जान काे बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी फैक्ट्री में नहीं बनता बल्कि यह मानव शरीर में ही बनता है। रक्तदान करने से दुर्घटना में घायल या फिर किसी गंभीर रूप से बीमारी से ग्रस्त जरूरतमंद लोगों की जान को बचाया जा सकता है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को तीन माह में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। शिविर में चौ. अजय सिंह ने 205 वीं बार समेत 30 दानवीरों ने रक्तदान किया। शिविर में नेत्र परीक्षण भी किया गया। शिविर में जेएन मेडिकल टीम के अलावा ठा. धर्मेंद्र सिंह, डा. एके शर्मा, आकांक्षा सिंह, मेघराज सिंह, गगन, राहुल, प्राशिक चौधरी, चेतनराज सिंह, डा. महीपाल, अंकित कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रेमपाल सिंह, देवेंद्र, फैजान, लोकेश प्रताप सिंह, राजा प्रधान, शैलेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!