गभाना पुलिस ने कोर्ट से वांछित चल रहे तीन वारंटी किए गिरफ्तार
गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट से वांछित चल रहे तीन वारंटी गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए हैं।
इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि हसनपुर निवासी प्रताप सिंह, बीधानगर निवासी श्योदान सिंह व महाराजपुर निवासी पप्पू सिंह कोर्ट में विचाराधीन विद्युत अधिनियम के मामलों में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहे थे। जिस पर कोर्ट ने तीनों के खिलाफ वारंट जारी किया था। गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर तीनों लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।