रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति किया जागरूक

गभाना। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी से 14 फरवरी तक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

समापन पर गुरुवार को गभाना टोल प्लाजा पर जीएपीएल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यात्री कर अधिकारी डाॅ. ज्योति मिश्रा ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए हर व्यक्ति को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी है। अधिकांश लोग सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी कर देते हैं और हादसों का शिकार होकर या तो घायल हो जाते हैं, या फिर अकाल मौत के मुंह में समा जाते हैं। हम सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए।ट्रैफिक इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने कहा कि युवाओं को बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना चाहिए। अभिभावकों को भी नाबालिग बच्चों के हाथ में वाहन नहीं देना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय बिना हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। परियोजना प्रबंधक अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि आंकड़े बताते है कि देख में लाखों लोग हर साल सड़क हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं। इसे कम करने के लिए सरकार कठोर नियम भी बना रही है। हमें नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपनी भी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी, तभी हादसों को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान मौजूदा लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पूरी तरह से पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वाहन चालकों को पंपलेट का वितरण कर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में रोड सेफ्टी मैनेजर दयानंद वर्मा, टोल मैनेजर इंद्रजीत चौधरी, दिनेश कुमार सिंह, विनीत सिंह, मनोज कुमार, सत्येंद्र चौधरी, विवेक कुमार, जितेंद्र सिंह, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!