रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मेले में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

इगलास। मेला वसंत पंचमी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल विशंभर सिंह (सेवानिवृत्त) ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का हर बच्चा शिक्षित होना देश की सर्वांगीण प्रगति के लिए आवश्यक है। अधिकारी बनने के लिए अंग्रेजी भाषा को अपनाया जा सकता है किंतु हिंदी पढ़ने वाले बच्चे भी अधिकारी बनते हैं। कार्यक्रम में उड़ान एकेडमी, विद्या मंदिर, कमल सिंह स्कूल, देवी प्रसाद शर्मा कालेज, राधा इंटरनेशनल एकेडमी, आरएसडी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर आदि विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, संगीत आदि विद्याओं में अपना हुनर दिखाया। समाज सेवी हरीश शर्मा ने आभार व्यक्त किया। संचालन गोकुलचंद कटारा व सोनू खान ने किया। इस अवसर पर डा. नरपतिदेव भारद्वाज, जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, महावीर सिंह, प्रेम शंकर शर्मा, दीवान सिंह, गोपाल सिंह, गोपाल गौड़, प्रभात शर्मा, अब्दुल रजा आदि थे।

लूट का वांछित आरोपित भेजा जेल

इगलास। थाना पुलिस ने लूट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा मुकेश उपाध्याय पुत्र सोनपाल उपाध्याय निवासी चंदफरी को गिरफ्तार किया था। इसके विरुद्ध लूट व अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!