रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दो बहनों को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज

गभाना।  थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बहनों को बहला-फुसलाकर कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस किशोरियों की तलाश में जुटी हुई है।

मामले में एक गांव के युवक ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी बेटी व साढू की बेटी दोनों गांव में एक साथ रह रही थी। विगत 12 फरवरी की दोपहर में दोनों घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने दोनों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं सुराग नही मिल सका। उन्हें शक है की उनकी बेटियों को हाथरस के थाना विसावर के गांव टिकैत निवासी नितिन व महुआखेड़ा निवासी संदीप बहला कर ले गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!