रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जाति विशेष को गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, रिपोर्ट दर्ज

गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का जाति विशेष को गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर जाति विशेष के लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामले में पैराई चौकी प्रभारी सत्यपाल यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जाति विशेष को एक युवक गाली दे रहा है, जबकि पीछे से तीन से चार लोग भी गाली दे रहे हैं। वायरल वीडियों की जब हकीकत पता की गई तो मामला क्षेत्र के गांव कौरह रूस्तमपुर से जुड़ा हैं। वीडियो में गाली देने वाले युवक की पहचान केशव राणा के रूप में हुई है। उसने अपनी आईडी से वीडियो अपलोड की है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में नामजद एक युवक समेत 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!