रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईटेंशन का तार टूटकर पशुओं के ऊपर गिरा, चपेट में आकर भैंस व गाय की मौत

गभाना। क्षेत्र के गांव हीरापुर में किसान के पशुओं के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। हादसे में किसान की एक भैंस व एक गाय की मौके पर ही झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। मामले को लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया।

हीरापुर गांव के किसान निरोत्तम सिंह पुत्र महीपाल सिंह के सोमवार को नहर किनारे पशु बंधे हुए थे। दोपहर में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक से टूटकर उनकी एक दुधारू भैंस व गाय के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में दोनों पशुओं की मौके पर ही झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और उनमें विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जर्जर पड़े तारों को बदलने की कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग ने नहीं बदला है। जिसके चलते यह हादसा हो गया। मामले में पीड़ित किसान ने प्रशासन से मदद को गुहार लगाई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!