रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, उद्यमियों को किया गया सम्मानित

गभाना। तहसील सभागार में सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को लेकर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों व लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकार में अपराध के मामलों ने प्रदेश की विकास की राह को बंद कर दिया था। कोई भी उद्यमी प्रदेश में निवेश करने से डरता था, लेकिन आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में एक ऐसा माहौल बना है, जिससे हर तरफ से विकास की खबरें सामने आ रही है। प्रदेश में देश ही नही बल्कि विदेश के उद्यमी भी निवेश कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में चुहुंमुखी विकास की गंगा बह रही है। कार्यक्रम के दौरान बंडर सीमेंट, राठी स्टील, गंगादास कोल्ड स्टोर समेत कई औद्योगिक क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। वहीं उद्योग विभाग की ओर से बरौली विधानसभा के शिल्पकारों को प्रमाण-पत्र व टूल किट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डीएसओ अभिनव कुमार, एसडीएम हरीरालाल सैनी, ब्लाॅक प्रमुख जवां हरेंद्र सिंह, चंडौस चेयरमैन डा. डीएस भारती, जिला सांख्यकीय अधिकारी रणंजय सिंह, नायब तहसील अजेंद्र तौमर, पूर्ति निरीक्षक शिवकुमार त्यागी, ईओ विकास जैन, मनीष व्यास, नवीन सिंह, योगेश कुमार, शरद ठाकुर, प्रवीन कुमार भोला आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!