रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मोनिका शर्मा बनी मिस फेयरवेल

इगलास। क्षेत्र के गांव कजरौठ स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में इंटर की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजन किया गया। इस आयोजन में कक्षा 11 की छात्राओं ने उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल मोनिका शर्मा को चुना गया। प्रधानाचार्या रेनू बाला ने मिस फेयरवेल को सम्मानित किया। छात्राओं के साथ ही शिक्षिकाओं ने भी इंटर की छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी। संयोजन प्रीति वार्ष्णेय ने किया। इस अवसर पर आरती वर्मा, सरिता शर्मा, प्रियंका वर्मा, अर्चना, अपर्णा, शिप्रा सिंह, वैशाली आदि थी।

विधिवत संपन्न हुई सीबीएसई बोर्ड हिंदी की परीक्षा

इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा विधिवत संपन्न हुई। जिसमें 52 परीक्षार्थियों में से 50 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, दो छात्र अनुपस्थित रहे।

परीक्षा में बैठे परीक्षार्थी प्रश्न पत्र पढ़कर खुश नजर आए तथा कुछ छात्र अच्छे अंक प्राप्त करने की चर्चा करते भी दिखाई दिए। अपना अनुभव साझा करते हुए तनु शर्मा व मिनी ने कहा के प्रश्न पत्र सरल एवं आसान था। प्रश्न हल करने में कठिनाई नहीं आई। अभय शर्मा व मनीष चौधरी ने समय से परीक्षा कराने व प्रश्न पत्र छात्रों के अनुरूप प्रकाशित करने हेतु धन्यवाद दिया। केंद्र व्यवस्थापक रुबीना शाहीन ने बताया कि राधा इंटरनेशनल एकेडमी, प्रकाश कान्वेंट स्कूल, यूनिवर्सल कालेज व प्रकाश पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का सेंटर बना है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!