रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

छत्रपति शिवाजी महाराज को दी श्रद्धांजलि

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा नगला नहचला में स्वराज के सपने को साकार करने वाले महान यौद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती मनाई गई। विद्यार्थियों ने शिवाजी महाराज के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके वीरतापूर्वक किए गए कार्यों को स्मरण किया।

देवेंद्र सिंह ने शिवाजी राजे की वीरता का महिमामंडन किया। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि शिवाजी राजे बहुत ही प्रतिभावान और सगज राजनीतिज्ञ एवं नीतिकुशल, दूरदर्शी, योग्य और साहसी सेनानायक तथा बहुत पराक्रमी व अद्वितीय यौद्घा थे। वह छापामार युद्ध नीति से आक्रमण करते थे। उन्होंने स्वतंत्र राज्य की स्थापना का महान संकल्प लिया था और उसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वह आजीवन संघर्षरत रहे थे।

इस अवसर पर मिट्ठन लाल, गगन शर्मा, विवेक शर्मा, लवकुश, अभिनव, हिमांशु, सार्थक,चारू शर्मा, डिंपल, डौली, वैष्णवी, तनवी, रितिका, आन्या, लक्ष्मी, सारिका, मुकेश, जितेंद्र आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!