रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसएसपी ने किया थानों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

इगलास। पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करें यह निर्देश सोमवार को एसएसपी संजीव सुमन ने इगलास व गौंडा थाने का निरीक्षण करते हुए दिए।
औचक निरीक्षण को पहुंचे एसएसपी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, हवालात आदि की साफ-सफाई व अभिलेखों को अद्यावधिक करने, जनसुनवाई कर प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण करने के साथ ही अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।वहीं कस्बा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कहा। उन्होंने पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई व हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा। लंबित विवेचना व मालों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ ही फायर सर्विस को गर्मियों में और अधिक तेजी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। अग्निशमन केंद्र पर मौजूद फायर टेंडरों व उपकरणों की देखभाल व मरम्मत हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर सीओ डा. कृष्ण गोपाल सिंह, एसएसआई इजहार अहमद, एसआई आशीष यादव, नेहा मलिक, थाना प्रभारी गौंडा बृजेश कुमार आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!