रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपी ने भाई-बहन को पीटा

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का कहना है कि गांव जटवार निवासी वीर नारायण अलीगढ़ ड्यूटी पर आते जाते समय गंदी नीयत रखता है और छेड़छाड़ करता है। छेड़छाड़ का विरोध करते हुए शनिवार को वह अपने भाई के साथ आरोपी के घर वार्ता करने गई थी। इसी दौरान आरोपी, उसके पिता चंद्रपाल, दानवीर, कविता, पूनम आदि ने मिलकर दोनों भाई-बहन के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर डाली। इस दौरान उसका मोबाइल भी टूट गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरपुर धाना निवासी महिपाल पुत्र हरपाल सिंह का कहना है कि रविवार की दोपहर तीन बजे गोरई से घर जा रहा था। रास्ते में गोरई निवासी सोनू पुत्र रामचरन व दो अज्ञात लोगों ने रोक लिया और ट्यूशन फीस मांगते हुए मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं दूसरे मामले में हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव गिजरौला निवासी नेम सिंह पुत्र किशन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार को वह बाइक से शादी समारोह से घर लौट रहा था। बेसवां चौराहे के समीप उसकी बाइक एक बिना नंबर प्लेट की बाइक से टकरा गई। दूसरे बाइक सवार दो लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

———-

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!