रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कलयुगी बेटा ही निकला बुजुर्ग दंपत्ति का हत्यारा

– जमीन वापस लेने से नाराज था आरोपी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रॉयल स्टार न्यूज़

इगलास। थाना क्षेत्र के गांव बादमपुर में शनिवार को हुई बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कलयुगी बेटे ने जमीन वापस लेने से नाराज होकर अपने मां- बाप की गला दबाकर हत्या की थी।

यह था पूरा मामला

थाना क्षेत्र के गांव बादामपुर निवासी 80 वर्षीय रामजीलाल व 72 वर्षीय पत्नी भगवान देवी के साथ गांव से बाहर खेतों पर बने दुर्गा मंदिर के पास झोंपड़ी डालकर रहते थे। इनके तीन बेटे हैं, जो गांव में रहते हैं। बड़े बेटे पूरन व उसका परिवार बुजुर्ग दंपती की देखभाल करता था। जबकि दोनों छोटे बेटों का संपत्ति बंटवारे को लेकर बुजुर्ग दंपत्ति से विवाद रहता था। शनिवार सुबह करीब सात बजे पूरन की बेटी नीरू चाय लेकर बाबा- दादी के पास गई। जहां पर दोनों को मृत देकर उसकी चीख निकल पड़ी। जानकारी पर परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर डीआइजी सुरेशराव ए. कुलकर्णी व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने घटनास्थल का जायजा लिया था। मामले में बुजुर्ग दंपती की बेटी बिरमा देवी पत्नी पप्पू सिंह निवासी शेखपुरा थाना दादों ने अज्ञात के लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

परिजनों पर पहले से पुलिस को था शक

सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को बुजुर्ग दंपत्ति के बेटों पर संदेह हुआ था। ग्रामीणों से जानकारी पर बुजुर्ग दंपत्ति का बेटों से जमीनी विवाद का मामला प्रकाश में आया था। जिस पर पुलिस ने तीनों बेटे पूरन, राजेंद्र दिनेश व राजेंद्र के बेटा मोहन को हिरासत में लेने के साथ ही अन्य परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी थी। पुलिस के कढ़ाई से पूछताछ में दूसरे नंबर के बेटे राजेंद्र ने माता-पिता की गला दबाकर हत्या कर देने की बात को कबूल किया।

जमीन वापस लेने से नाराज होकर बारदात को दिया अंजाम

सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेंद्र ने बताया कि तीनों भाई अपनी जमीन पर खेती बाड़ी का काम करते थे। लेकिन पिता ने पिछले दिनों जमीन वापस लेकर बड़े भाई पूरन को बाकी पर दे दी थी। जमीन वापस लेने से वह काफी परेशान था। कई बार उसका अपने माता- पिता से जमीन को लेकर विवाद भी हुआ था। घटना के दिन भी वह अपने माता-पिता से बात करने के लिए ही पहुंचा था और गुस्से में आकर उसने दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी और चुपचाप घर लौट गया। सीओ ने बताया कि सोमवार कोआरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

  देखें वीडियो

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!