पत्नी के मीट मांगने पर पति ने गर्दन काटकर की निर्मम हत्या
– ग्रामीणों ने हत्यारे पति को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

राॅयल स्टार न्यूज अलीगढ़। थाना रोरावर क्षेत्र के मोहल्ला महबूबनगर गली नंबर 5 में रविवार रात्रि में पति-पत्नि में मीट लाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें पति ने पत्नी की चाकू से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना रोरावर क्षेत्र के मोहल्ला महबूबनगर गली नंबर पांच में सगीर अपनी 30 वर्षीय पत्नी गुड्डो व तीन बच्चों के साथ रहता है। रविवार रात्रि में सगीर का पत्नी गुड्डो से मीट लाने को लेकर वि वाद हो गया। इसी बात पर सगीर ने गुस्से में आकर बच्चों के ही सामने ही पत्नी की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ौस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस के अलावा एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने आरोपी पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि मीट को लेकर अब्बू अम्मी में विवाद हुआ था। जिसके चलते अब्बू ने चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया है।
देखें वीडियो-