पुलिस ने युवक को अवैध शराब समेत किया गिरफ्तार
गभाना। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान हाईवे चूहरपुर तिराहे से एक युवक को अवैध शराब समेत पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पैराई चौकी चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह बुधवार रात में मय फोर्स के क्षेत्र में शांंति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गस्त कर रहे थे। तभी उन्हें हाईवे चूहरपुर तिराहे पर एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई पड़ा। युवक पुलिस को देखकर जाने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम अजय उर्फ संजू निवासी चूहरपुर बताया। जामा तलाशी में उसके पास से अवैध देसी शराब के 18 ट्रेटा पैक बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।