रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाइक डिवाइडर से टकरा, एक युवक घायल

गभाना। हाईवे बाईपास पर नगला नत्था के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना चंडौस क्षेत्र के गांव किन्हुआ निवासी सचिन कुमार गुरुवार को बाइक से किसी काम से अलीगढ़ के लिए गया था। शाम को वह बाइक से गांव लौट रहा था। तभी गभाना में हाईवे बाईपास पर किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सचिन गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची टोल रिलीफ टीम ने घायल को कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!