थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
गभाना। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें एसडीएम ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया।
बता दें कि माहके दूसरे व चौथे शनिवार को थानाें पर थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें अधिकारी राजस्व व पुलिस टीम के साथ बैठकर जमीनी विवाद से संबंधित समस्याओं का समाधान कराते हैं। इस क्रम में शनिवार को गभाना थाना पर आयोजित थाना समाधान दिवस कार्यक्रम में एसडीएम हीरालाल सैनी ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। कार्यक्रम मे जमीनी विवाद से जुड़े कुल पांच शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया, जबकि शेष बचे तीनों शिकायती प्रार्थना पत्रों को राजस्व व पुलिस टीम गठित कर शीघ्र समाधान कराने के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, एसएसआई केपी सिंह समेत राजस्व टीम व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।