हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिंड़त, तीन लोग हुए घायल
गभाना। नेशनल हाईवे पर गांव भरतरी पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार रोरावर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी लोकेश पुत्र श्री कृष्ण रविवार देर शाम को साथी छोटू पुत्र चंद्रपाल के साथ बाइक से एक साथी समारोह में शामिल होने के लिए गभाना आ रहे थे। तभी बाइक सवार दोनों युवक किसी काम से भरतरी पर जाने के लिए मोड़ से मुड़ने लगे। इसी बीच सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में लोकेश व छोटू के अलावा विश्वजीत पुत्र धर्मेंद्र निवासी सिगारपुर थाना इगलास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
स्कूटी में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवती समेत दो घायल
गभाना। हाईवे पर पैराई ओवरब्रिज पर स्कूटी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवती समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार सासनीगेट के पला होली चौक निवासी किशन प्रताप शनिवार देर रात में स्कूटी से चंडौस के नगला पदम के माजरा नगला गूलर निवासी युवती आशा के साथ अलीगढ़ की तरफ से चंडौस की तरफ जा रहे थे। तभी हाईवे पैराई आेवरब्रिज पर किसी वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।