भाजपाईयों ने योजनाओं के लाभार्थियों से किया संपर्क
इगलास। क्षेत्र के गांव बलीपुर में रविवार को भाजपा के अनिल शर्मा के नेतृत्व में लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए लाभार्थियों से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह लाला रहे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में योजनाएं सिर्फ कागज तक सीमित नहीं हैं। पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मोदी व योगी सरकार समाज के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष प्रभात चौधरी ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार देश व प्रदेश में आई है तब से गरीब तबके से लेकर मध्यम वर्ग तक का विकास हुआ है। इस दौरान लाभार्थियों से उनकी प्रतिक्रिया को जानने के साथ उनके सुझाव को भी अंकित किया गया। संचालन कुलदीप पाठक ने किया। इस अवसर पर शिव नारायण शर्मा, पंकज शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, बंटी चौधरी, रामनिवास, अंकित चौधरी, पंकज चौधरी, अजय ठाकुर, कल्पना शर्मा, सोनी चौधरी, ज्ञानू शर्मा, पिंटू चौधरी, नरेश चौधरी आदि थे।