पुलिस ने अवैध शराब के 18 पौवा समेत एक युवक को दबोचा
गभाना। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध शराब के 18 पौवा समेत दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि एसआई विजेंद्र सिंह मय फोर्स के सोमवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हाईवे तहसील तिराहा से एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना धर्मपाल निवासी नगला नत्था थाना गभाना बताया। तलाशी में उसके पास से अवैध देसी शराब के 18 पौवा बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।