रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या

पिसावा। कस्बा में एक युवक ने किसी बात से परेशान होकर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कस्बा निवासी 22 वर्षीय योगराज सिंह उर्फ भूरा ने मंगलवार रात में किसी बात से नाराज होकर कस्बा से बाहर रास्ते में एक नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने फंदे पर शव लटका देख सूचना पुलिस व परिजनों को दे दी। सूचना पाकर परिजन व इलाका पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!