रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसडीएम के निजी चालक की संदिग्ध हालातों में हुई मौत

खैर। एसडीएम खैर के निजी चालक की संदिग्ध हालातों में एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के गांव लक्ष्मनणढ़ी निवासी 28 वर्षीय राजेश सिंह पुत्र ऋषिपाल सिह ने एसडीएम दिग्विजय सिंह के निजी गाड़ी पर चालक थे। सोमवार शाम को वह एसडीएम की निजी गाड़ी को तहसील मुख्यालय पर खड़ी करके गांव चले गए। जहां पर उनकी अचानक से तबियत बिगड़नेे लगी। जिस पर परिजनों उन्हें उपचार को कस्बा के सीएचसी में लेकर पहुंचे जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। बुधवार को राजेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक ने गृह कलेश के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जीवनलीला समाप्त की है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। घटना के मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राजेश दो बच्चों के पिता थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!