गभाना में हवन-यज्ञ के साथ भाजपा कार्यालय का शुभारंभ
गभाना। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यालय का शुभारंभ लोकसभा प्रभारी ने फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया।
इससे पूर्व आयोजित हवन-यज्ञ में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आहूति प्रदान की। इस मौके पर गोपाल सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्वपटल पर भारत का अपनी एक विशेष पहचान बना रहा है। देश में चहुंमुखी विकास होने के साथ ही उच्च शिक्षा वरोजागार मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाएगी। इस मौके पर चंडौस ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रेशमपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, ठा. अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह, केशव बघेल, जिपं सदस्य बंटी सिह, जिलामंत्रीदलवीर सिंह, नाहर सिंह, सुबोध चौधरी, महेश शर्मा, बाबू सिंह प्रधान, अमित ठाकुर, नरेश चौहान, राहुल सिंह प्रधान, राहुल चौधरी, रामू पंडित, दीपमालाजादौन, अर्चना तिवारी आदि मौजूद रहेेेे।