रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाकियू स्वराज गुट ने गाड़ियां फ्री निकलवाने को लेकर किया हंगामा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

गभाना। भाकियू स्वराज गुट ने गुरुवार को गाड़ियां फ्री निकलवाने को लेकर हंगामा किया। बाद में उन्होंने पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

भाकियू स्वराज गुट के राष्ट्रीय सचिव व बुलंदशहर जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले टोल प्लाजा पर गाड़ियां फ्री निकलवाने की मांग करते हुए हंगामा किया। जिन्हें टोल प्रबंधन ने नियमानुसार समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। बाद में उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार प्रिया गर्ग को ज्ञापनसौंपा। जिसमें उन्होंने एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दिलाने, स्वामी नाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार एमएसपी तय करने, किसानों के कर्ज को पूर्ण रूप से माफ करने, आदाेलंन के समय किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान अजय लोधी, रामकिशोर शर्मा, श्याम चौहान, नौशाद, विनय कुमार, आंशूबजरू, समीर, अरमान, विनोद चौधरी, अशलम, मोहित, दीपक आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!