रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कार ने राहगीर को मारी टक्कर, घायल

गभाना। हाईवे तहसील तिराहा पर पैदल घर लौट रहे राहगीर को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हाे गया। जिसे उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

बलवंत नगलिया निवासी रोशन सिंह शुक्रवार दोपहर में किसी काम से गभाना बाजार आए थे। जहां से वह पैदल गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर तहसील तिराहे पर सड़क पार करने लगे। तभी अलीगढ़ की आेर से तेजगति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रोशन घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल एंबुलेंस की मदद से घायल को कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!