रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ग्वालरा के पातालेश्वर महादेव मंदिर से घंटे चोरी, ग्रामीणों में रोष

गभाना। क्षेत्र के गांव ग्वालरा स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर से गुरुवार रात को चोर घंटे चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई और उनमें मंदिर में बार-बार चोरी होने की घटना को लेकर रोष व्याप्त हो गया।

मामले में मंदिर के पुजारी धर्मपाल गिरी ने बताया कि वह गुरुवार शाम को मंदिर बंद कर करके गांव में अपने घर चले गए। देर रात में चोर मंदिर से पीतल के पांच घंटा चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह वह और अन्य ग्रामीण मंदिर पर पहुंचे तब घटना की जानकारी हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार बीते वर्ष दिसंबर में भी चोर मंदिर से नौ घंटे चोरी कर ले गए थे। इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!