रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अज्ञात वाहन ने कैंटर टकराई, एक युवक की मौत

लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर हरिदास के पास अज्ञात वाहन से कैंटर टकरा गई। हादसे में कैंटर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक की जेब में मिले दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त हो सकी।

मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी के गांव गगई निवासी 30 वर्षीय नरेंद्र पुत्र एलम सिंह गुरुवार रात में हरियाणा के गुरुग्राम से कैंटर से मैनपुरी जा रहा था। जैसे ही कैंटर अलीगढ़-पलवल मार्ग पर हरिदासपुर के पास पहुंची तभी सड़क पर खड़े किसी वाहन से टकरा गई।

हादसे में कैंटर सवार नरेंद्र के अलावा चालक व क्लीनर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी अलीगढ़ पहुंच गए। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया। नरेंद्र पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था और वह नौकरी की तलाश में गुरुग्राम गया था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!