रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

साइकिल सवार अधेड़ को कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

गभाना। हाईवे पर भरतरी के पास कार ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात में करीब नौ बजे एक अधेड़ साईकिल पर छुआरे का कट्टा लेकर अलीगढ़ की तरफ जा रहा था। तभी हाईवे पर भरतरी कट के पास पीछे से आ रही कार ने उसकी साईकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साईकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि कार की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई है। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

error: Content is protected !!