रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तहसील पर एडीएम वित्त ने सुनी फरियादियों की फरियाद

गभाना। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 32 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया। शेष बचे शिकायती प्रार्थना पत्र को संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाख जी को पहुंचना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं पहुंच सके। इस दौरान एडीएम ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस, जनसुनवाई समेत विभिन्न स्त्रोतों के माध्यम से आने वाली जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय में निस्तारण कराएं। कार्यक्रम में पुलिस से जुड़ी शिकायतें एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने सुनी। इस मौके पर एसडीएम हीरालाल सैनी, सीओ शुबेंदु सिंह, नायब तहसीलदार अजेंद्रतौमर, प्रिया गर्ग समेत तमात जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!