रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर का हुआ समापन

गभाना। कस्बा के मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में चल रहे सप्त दिवसीय एनएसएस शिविर का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अनीता रानी राठौर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर के दौरान मिले अनुभवों को दैनिक जीवन में भी अपनाना चाहिए। एनएसएस से बच्चों में समाज सेवा की भावना का संचार होता है। शिविरों में प्रतिभाग करने से बच्चों में निखार आता है। एनएसएस शिविर जागरूकता के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। एनएसएस शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं में समाज सेवा का भाव पैदा होता है तथा अनुशासित जीवन जीने की कला सिखाता है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रामवीर सिंह ने सात दिवसीय शिविर की आख्या पढ़कर सुनाई। इस मौके पर छात्राओं ने कविता, गीत, भजन, लोकगीत, नृत्य, देशभक्ति गीत की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर डाॅ. कालूराम, डाॅ. नेत्रपाल सिंह, डाॅ. रामेंद्र रमण शर्मा, डाॅ. दीपशिख, डाॅ. सरिता रानी, डाॅ. संदीप गुप्ता, डाॅ. दीपक अग्रवाल, डाॅ. संजय सिंह, डाॅ. वीरेंद्र कुमार, डाॅ. अमित सिंह, उजाला, सुरभि, शीतल, देवसुधा, ज्योति, संध्या, विद्या शर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!