रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

गभाना। क्षेत्र के गांव ओगर नगला राजू में सोमवार से कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भगवत कथा का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ कमाया। बैंड वाजों के साथ निकाली गई कलश यात्रा में महिलाएं व श्रद्धालु झूमते नाचते हुए चल रहे थे। जिससे उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। गांव में भ्रमण के उपरांत कथा स्थल पर पहुंचकर कलश यात्रा संपन्न हुई। जहां पर मंत्रोच्चारण के बीच कलशों की स्थापना कराई गई।

कथा के पहले दिन कथा वाचक विजयकृष्ण चतुर्वेदी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ऐसी कथा है जो जीवन के उद्​देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। भागवत कथा जहां भी होती है वहां के संपूर्ण क्षेत्र से दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक ऊर्जा सशक्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। इस दौरान उन्होंने कई धार्मिक प्रसंग सुनाए। जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

आयोजन में चंद्रभान शर्मा, बृजेश शर्मा, नरेशपाल सिंह, हरीबाबू शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा उर्फ वेदा बाबा, सुनीता शर्मा, शीला देवी, बबली सिंह, अर्जुन सिंह, बीपी सिंह, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!