रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिलाओं को शक्ति के रूप में आगे बढ़ने को किय प्रेरित

इगलास। महिलाओं के सम्मान में परिवार, समाज एवं देश का सम्मान निहित है, इसी विचार को दृष्टिगत रखते हुए आज एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल इगलास में “महिला दिवस” पर सेमिनार आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निशा शर्मा (आरएसएस डिपार्टमेंटल एग्जीक्यूटिव), निर्देशिकामान्या अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल आदि ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नीतू तोमर एवं पूनम राघव ने किया। शिक्षिका वर्षा जादौन (एएनओ, एनसीसी) ने भारतीय पारंपरिक नृत्य से महिलाओं को शक्ति के रूप में आगे बढ़ने को प्रेरित किया।

मान्या अग्रवाल ने समस्त महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जीजाबाई, झांसी की रानी, रानी अवंती बाई आदि के विचार एवं साहस के साथ राष्ट्र के विकास में उनके अमिट योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए। श्रीमती गौरी तोमर ने महिलाओं को सपने देखने एवं उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या रूबीना शाहिन ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिलाएँ व पुरुष एक दूसरे के सहयोगी के रूप में समाज एवं देश को सुंदर एवं मजबूत बना सकते हैं। कार्यक्रम में सरकारी अध्यापिकाएं, हॉस्पिटल से नर्स और डॉक्टर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एसबीआई एवं सेंट्रल बैंक की मैनेजर तथा विभिन्न व्यवसाय से जुड़ी हुई महिलाओं ने प्रतिभाग किया। साथ ही निशा चौधरी, स्नेहा सिंह, प्रतिभा सिंह, ईशामहेश्वरी, डॉ. शालिनी अग्रवाल ने नृत्य, कविता, गीत, भाषण इत्यादि से समाज में नवीन क्रांति की जीवंत ज्वाला को जलाकर नवीन मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम में इगलास एवं अलीगढ़ क्षेत्र की विभिन्न महिलाओं को आमंत्रित किया गया तथा उनको  प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उनकी सहभागिता तथा परिश्रम एवं अद्भुत योगदान समाज एवं देश के विकास में निर्णायक भूमिका में रहा। प्रियंका अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!