रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गड्ढा खोदते में ढाय खिसकी, दबकर मजदूर की हुई मौत,

पिसावा। क्षेत्र के गांव दमुआंका में नलकूप के लिए गड्ढा खोदते में मिट्टी की ढाय खिस गई। जिसके नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गए। गुस्साएं परिजनों ने शव को थाने के सामने रखकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दमुआंका निवासी विपिन कुमार व मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार को गांव के ही किसान यशपाल सिंह ने उनके पिता अशोक कुमार व गांव के ही सतीश, रामवीर व प्रमोद को नलकूप का 16 फुट गड्डा दो हजार रुपये में खोदने के लिए तय किया था।आरोप है कि पिता व उनके अन्य साथियों ने 25 फुट से अधिक गड्डा खोद दिया, लेकिन किसान और अधिक खुदाई करने का दबाब बनाते हुए चार गुना रुपये लेने की धमकी देने लगा। इसी दौरान अचानक से मिट्टी ढाय खिसकने से पिता दब गए। आरोपी किसान पिता को गढ्ढे से निकालवाकर उपचार कराने के लिए जेवर ले गया। जहां पर डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि आरोपी किसान उनके पिता के शव को रात भर उपचार कराने के नाम पर इधर-उधर लेकर घूमता रहा। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस से उसने पिता के मौत की सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को पिसावा थाना पर लेकर पहुंचे। जहां पर उन्होंने आरोपी किसान के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसओ पिसावा रोहित राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!