सास-बहू को मारपीट कर किया घायल
गभाना। क्षेत्र के गांव सुमेरपुर में नामजदों ने सास-बहू के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुमेरपुर निवासी सितारा बेगम पत्नी शमशाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही कौशल, बिट्टू, अजयपाल सिंह व हीरो आदि ने शराब के नशे में उसे व पुत्रवधु नाजरीन बेगम को रास्ते में रोक लिया और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।