थाना पर नायब तहसीलदार ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
गभाना। थाना पर शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया। कार्यक्रम में जमीनी विवाद से जुड़े कुल तीन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया। शेष बचे शिकायती प्रार्थना को राजस्व व पुलिस टीम गठित कर एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, एसएसआई केपी सिंह एसआई हरेंद्र सिंह, एसआई बिजेंद्र यादव, एसआई अजहर हसन, एसआई सत्यपाल सिंह, एसआई कुलदीप मलिक, लेखपाल गोपी पांडेय, कानूनगो गुरकेश यादव, सुरजीत यादव, अानंद कुमार, सचिन गोयल आदि मौजूद रहे।