रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

थाना पर पुलिस ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ किया रिहर्सल

गभाना। थाना परिसर में शनिवार को कानून व्यवस्था बिगड़ने तथा उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर पथराव की स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ रिहर्सल किया।

नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग की मौजूदगी में इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने दंगा नियंत्रण के लिए प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों तथा उनके प्रयोग में जानकारी देते हुए पथराव होने पर उपद्रवियों से खुद को बचाते हुए दंगाइयों को नियंत्रित तथा गिरफ्तार करने के गुर सिखाए। उन्होंने दंगा नियंत्रण के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले उपकरण आंसू गैस गन, एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, बाॅडीप्रोटेक्टर, टीयर गैस गन, टीयर स्मोक सेल, हैंड ग्रेनेड, एंबुलेंस चलाने तथा बलवाईयों को तितर-वितर कराने का रिहर्सल कराया। इस दौरान एसएसआई केपी सिंह, एसआई विजेंद्र सिंह, हरेंद्र यादव, सतपाल सिंह, कुलदीप मलिक, सोनू सिंह, तिलक सिंह, सुरजीत यादव, हरवीर सिंह, हरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!