रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रक्तदाताओं ने दिखाया उत्साह, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

गभाना। नगर के मोरहना में शनिवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित हुए भंडारे में अामजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करने वाली संस्था सत्यमन मानव सेवा संस्था के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कराया गया। जिसमें 21 रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। जिन्हें संस्था की ओर से स्मृतिचिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित व दुर्घटनाग्रस्त मरीज जब जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहा होता है तो उस समय रक्त उसके लिए नए जीवन के समान होता है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि आज जिस प्रकार समाज की महिलाओं व युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया है वह जागरूक समाज की पहचान है। उन्होंने युवाओं से समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों को जीवनदान देने का पुनीत कार्य करने का आह्वान किया। शिविर में जेएन मेडिकल कालेज की ब्लड बैंक की टीम के अलावा संस्था के अध्यक्ष चौ. अजय सिंह, दलवीर सिंह, रनवीर सिंह सोनू प्रधान, इंद्रजीत सिंह, मुकेश कुमार, जीतपाल सिंह, अमित कुमार, सतेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, नागेंद्र, पवित्रा सिंह, अलका सिंह आदि का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!