इंस्टाग्राम से दोस्ती कर मौसेरी बहनों को भगाकर ले जाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
गभाना। क्षेत्र के एक गांव से दो मौसेरी बहनों को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती करने फिर बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव से दो मौसेरी बहनों को महुआखेड़ा निवासी संदीप व हाथरस के थाना सादाबाद के टिकैत विसावर निवासी नितिन सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम से दोस्ती कर 12 फरवरी को बहला-फुसलाकर ले गए थे। जिस पर एक किशोरी के पिता ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कन्होई मोड़ के पास से किशोरियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।