रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राहगीर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दो घायल

गभाना। हाईवे भरतरी पर राहगीर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर के अलावा बाइक सवार भी घायल हो गया। जिन्हें पुलिस ने गंभीर हालत में जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार भरतरी निवासी राजेश पुत्र राजकुमार रविवार शाम को किसी काम से बाजार आया था। जहां से वह पैदल घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में राजेश के अलावा बाइक सवार लोधा के नंदपुर पला निवासी गुड्डू खां भी गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है।

 

error: Content is protected !!