आगे चल रहे ट्रक में घुसा टैंकर, चालक हुआ घायल
गभाना। हाईवे बाईपास पर नगला नत्था के पास टैंकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुस गया। हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पुलिस ने उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मथुरा के महावन निवासी देवी सिंह टैंकर चालक हैं। वह शनिवार रात में टैंकर लेकर अलीगढ़ से पंजाब के लिए जा रहे थे। जैसे ही देर रात में वह हाईवे बाईपास पर नगला नत्था के पास पहुंचे तभी अचानक आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक ले लिए, जिससे टैंकर ट्रक में जा घुसा। हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।